[smartslider3 slider="2"]

हनुमान मंदिर के पास गांजा बेचते तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा बरामद

Connect With Social Media

चन्दौली-अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भगवानपुर तालाब नहर के किनारे बने हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा बेच रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से रिंकू नट पुत्र स्व. रवीन्द्र नट निवासी सहिचना दरवेशपुर, थाना व जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 1.494 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!