[smartslider3 slider="2"]

कन्दवा पुलिस को सफलता: गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Connect With Social Media

चंदौली। थाना कन्दवा पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 02 राशि गोवंशों को बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गौतस्करी और गौतस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रिंयका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बकौडी नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान एक मैजिक टाटा ACE GOLD गाड़ी नम्बर BR 45 GA 9433 से 02 राशि गोवंश (01 राशि गाय व 01 बछिया) बरामद किया गया।

पुलिस टीम ने वाहन में सवार दो अभियुक्तों हरेन्द्र बहेलिया पुत्र सुरेन्द्र बहेलिया निवासी मेढ़ा थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 32 वर्ष और सुशील कुमार बहेलिया पुत्र सुरेन्द्र बहेलिया निवासी मेढ़ा थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे गोवंशों को आस-पास के गाँव वालों से पालने हेतु कम दानों पर खरीदकर इक्ट्ठा कर वाहन पर लादकर वध हेतु बकौडी नहर तिराहा के रास्ते होते हुए बिहार ले जाकर उंचे दामों पर बेचकर लाभ अर्जित करते हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रिंयका सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल धर्मराज और महिला कांस्टेबल रूबी सिंह शामिल थीं।

पुलिस अधीक्षक चंदौली ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!