
चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 राशि गोवंशों को बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गौतस्करी और गौतस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जमनियाँ रोड ग्राम मनराजपुर नहर पुलिया के पास से एक बिना नंबर की सफेद बुलेरो पिकअप वाहन को रोका। वाहन में क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाए जा रहे 14 राशि गोवंशों को बरामद किया गया।
पुलिस टीम ने वाहन में सवार दो अभियुक्तों दिनेश बिन्द पुत्र पंचम बिन्द निवासी ग्राम सहेडी थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर उम्र 28 वर्ष और विकास कुमार गौतम पुत्र रविन्द्र भारती निवासी ग्राम अगस्ता सलामपुर थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी के दौरान एक देशी असलहा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु.अ.सं. 56/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि. अधि. व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी और बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक मारकण्डेय सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश नारायण सरोज, हेड कांस्टेबल मो. नसीरुद्दीन हुमायूं, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल बृजेश चौहान, कांस्टेबल विष्णु दत्त प्रजापति और कांस्टेबल राजू सिंह शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक चंदौली ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।