[smartslider3 slider="2"]

में ‘मिशन शक्ति’ फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण अभियान तेज

Connect With Social Media

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण को लेकर “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।
अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, कस्बों और अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर भी संवाद स्थापित कर महिला संबंधित समस्याओं के समाधान और सहायता के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी।


जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन और सखी निवास जैसी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके साथ ही महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों—घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध व प्रतितोष) अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 (संशोधित 1986) और पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994—के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के कार्य, उद्देश्य और वहां उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देकर महिलाओं को सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!