[smartslider3 slider="2"]

केबिल चोरी का खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Connect With Social Media

चंदौली। थाना चकिया पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना चकिया पर दर्ज मुकदमा संख्या 36/2026 (धारा 305/331(1)/317(2)/317(4)/317(5)/112 बीएनएस) से संबंधित अभियुक्तों को द पोस्ट ऑफिस के पास वार्ड नंबर 1 से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सेराज अली उर्फ कलामुद्दीन पुत्र खैरूल निवासी अमरा उत्तरी, थाना चकिया, आशीष मोदनवाल उर्फ रिंकू पुत्र स्व. रामधनी जायसवाल निवासी बुद्धनगर कॉलोनी, थाना चकिया, और हीरा पुत्र तारमुनी निवासी बुढवल, थाना चकिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे वादी रमेश कुमार जायसवाल के मकान में मजदूरी के दौरान बिजली के तार के बंडल चोरी कर ले गए थे। चोरी किए गए केबिल को अभियुक्त आशीष मोदनवाल की दुकान पर सस्ते दाम में बेच दिया गया था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन बंडल बिजली का केबिल बरामद किया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना चकिया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक विनोद कुमार पांडेय और कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!