[smartslider3 slider="2"]

सेवानिवृत्त रेल अधिकारी के घर से लाखों के जेवर व नकदी पार

Connect With Social Media

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार गांव में सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के किराए के मकान में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोर घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित सेवानिवृत्त रेल अधिकारी हाल ही में रेलवे क्वार्टर छोड़कर भोगवार गांव स्थित किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे।

घटना के समय वे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा देख पीड़ित के होश उड़ गए और अंदर का सामान बिखरा मिला। अलमारी व बक्सों में रखे जेवरात और नकदी गायब थे।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।
इधर, क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!