
अलीनगर(चन्दौली)- क्षेत्र के युवक मंगल दल संघति द्वारा जनपद में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें अव्वल आने वाली छात्रों को बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सम्मानित करने का काम किया।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन दर्जनों विद्यालय में कराया गया था। इसमें परिषदीय विद्यालयों की दो छात्राएं कंपोजिट विद्यालय ताजपुर कि आंचल विश्वकर्मा व कंपोजिट विद्यालय बथावर की ज्योति ने जनपद में अव्वल स्थान प्राप्त किया था। इन द्वय छात्राओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में स्कूल बैग व मेडल देकर सम्मानित करने का काम किया। इस दौरान इन्होंने कहा कि इस तरह के परीक्षा का आयोजन करने से छात्र-छात्राओं के प्रतिभा में निखार आता है और आकलन भी हो जाता है।इस मौके पर परीक्षा आयोजन राम प्रकाश यादव,अरुण कुमार यादव,रिंकू विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।