
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव के समीप सोमवार की भोर में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार निवासी साहिल कुमार (18 वर्ष) गुजरात की एक कंपनी में काम करता है और 12395 ट्रेन से अपने घर बिहार लौट रहा था। सोमवार की भोर में जैसे ही ट्रेन कुछमन गांव के पास पहुंची, वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और वह घटनास्थल पर घायल अवस्था में पड़ा रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक मदद देते हुए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।