[smartslider3 slider="2"]

कुसम्ही पुलिया पर कार्य शुरू होने तक जारी रहेगा धरना: पिंटू पाल

Connect With Social Media

धानापुर । बौरहवा बाबा से कुसम्ही जाने वाली मार्ग पर दशकों पुरानी बनी पुलिया जर्जर को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन सोमवार से शुरू हो गया है।
धरना स्थल पर पी डब्लू डी विभाग के एक्सईएन द्वारा अपने मेठ को भेजकर किसानों को समझाने और धरना समाप्त करने की अपील की गई, लेकिन किसानों ने उनकी बातों को खारिज करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक पुलिया पर कार्य शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी हाल में समाप्त नहीं होगा। क्योंकि कई बार शिकायत की गई लेकिन केवल आश्वासन पर आश्वासन दिया गया और आजतक पुलिया का निर्माण नहीं हुआ।

वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने कहा कि अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए। वर्षों से जर्जर पुलिया किसानों, मजदूरों और आम जनता के लिए खतरा बनी हुई है, और प्रशासन की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।काम शुरू होगा तभी धरना रुकेगा,अन्यथा किसान सड़क से सदन तक अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

धरना स्थल पर प्रमुख रूप से किसान नेता शेषनाथ यादव, पिंटू पाल, विजयकांत पासवान गुड्डू, रामआशीष शर्मा, राम अवध यादव, अखिलेश यादव, गोलू, नंदलाल राम, पांचू बिन्द, डब्लू गोड़, बनारसी यादव, कन्हैया यादव सहित अन्य किसान साथी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!