[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय कोतवाली में उमड़ी फरियादियों की भीड़, थाना दिवस पर मिले 12 प्रार्थना पत्र

Connect With Social Media

चंदौली: जनपद के मुगलसराय स्थित कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना दिवस के दौरान फरियादियों की खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर थाना परिसर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
थाना दिवस के दौरान कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 11 मामलों को संबंधित अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द उनका समाधान किया जा सके।


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान करना है। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से विचार करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष व प्रभावी समाधान किया जाएगा। थाना दिवस जैसे आयोजनों से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!