[smartslider3 slider="2"]

बार्कले ग्राउंड की बैरिकेडिंग के विरोध में नगरवासियों का प्रदर्शन, डीआरएम पर तानाशाही का आरोप

Connect With Social Media

डीडीयू नगर (मुगलसराय):पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले ग्राउंड को चारों ओर से बैरिकेड किए जाने के विरोध में शनिवार को नगरवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर के लोगों को सुबह टहलने से रोका जा रहा है, जो गलत और अवैध है।


वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि नगरवासी वर्षों से बाकले ग्राउंड में सुबह-शाम टहलने आते रहे हैं और इस मैदान से लोगों का भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर आम नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाना उचित नहीं है। पाठक ने यह भी कहा कि यदि

नगरवासियों को टहलने से रोका गया तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूरोपियन कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों को भी नगरवासियों के मॉर्निंग वॉक से कोई आपत्ति नहीं है, फिर भी मंडल रेल प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने मांग की कि बैरिकेडिंग हटाकर पहले की तरह आम लोगों को बाकले ग्राउंड में प्रवेश की अनुमति दी जाए।
प्रदर्शन के दौरान अंचल श्रीवास्तव, राकेश पटेल, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रितपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, राम प्रकाश साहू, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, अशोक कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार सहित कई लोग मौजूद

Leave a Comment

error: Content is protected !!