[smartslider3 slider="2"]

सैयदराजा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Connect With Social Media

चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी (सदर) देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार 23 नवंबर 2025 को ग्राम काजीपुर स्थित शराब के ठेके पर हुई हत्या के मामले (मु0अ0सं0 354/2025) में नामजद वांछित अभियुक्त मुकेश यादव (20 वर्ष) पुत्र रामनरेश यादव, निवासी काजीपुर थाना सैयदराजा नौबतपुर स्थित NH-2 हाईवे पर लगे स्वागत बोर्ड के उत्तरी पिलर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश यादव पुत्र रामनरेश यादव, निवासी काजीपुर थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली (उम्र लगभग 20 वर्ष)।गिरफ्तारी का स्थान व समय
ग्राम नौबतपुर, NH-2 हाईवे स्वागत बोर्ड के उत्तरी पिलर के पास गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, थाना सैयदराजा
हे.का. नासिरुद्दीन मो. हुमायूं कांस्टेबल बृजेश, थाना सैयदराजा पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!