
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), शनिवार:
नगर स्थित रॉय क्लासेस संस्था के तत्वावधान में शनिवार को पीडीडीयू नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देशभक्ति का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा और शहीदों के चित्र थे। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
संस्था के संचालकों ने कहा कि पुलवामा हमले में देश के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की रक्षा की है। उनका बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। युवाओं को उनके त्याग और समर्पण से सीख लेकर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प