[smartslider3 slider="2"]

डीलक्स शौचालय के पास वृद्ध महिला का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस

Connect With Social Media

पीडीडीयू नगर (मुगलसराय), चंदौली:
कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे चौकी अंतर्गत डीलक्स शौचालय के पास शनिवार देर शाम एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।


रेलवे चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।


पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!