[smartslider3 slider="2"]

बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत,गलत शटडाउन देने का आरोप,ग्रामीणों में आक्रोश

Connect With Social Media

चंदौली। जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अदसढ़-वीरसराय फीडर से जुड़े एक दर्दनाक हादसे में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक लाइनमैन की मौत हो गई। 33 हजार वोल्ट के पोल पर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है।

●बताया जा रहा है कि लाइनमैन सदुम को वीरसराय फीडर पर शटडाउन लेकर काम करना था, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों ने वीरसराय की जगह अमडा फीडर का शटडाउन दे दिया। इसी बीच लाइन पर करंट आ जाने से वह 33 हजार के पोल पर ही झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। सहकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

●घटना की सूचना मिलते ही कंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर घटना की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


मृतक के भाई ने कहा,मेरे भाई को काम के लिए शटडाउन लेकर भेजा गया था। लेकिन विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण गलत फीडर का शटडाउन दिया गया। इसी वजह से करंट आ गया और उसकी जान चली गई। हम चाहते हैं कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और परिवार को उचित मुआवजा मिले।”


●स्थानीय ग्रामीण दिलीप सिंह ने आरोप लगाया बोले – “यह पूरी तरह विभागीय लापरवाही का मामला है। अगर सही शटडाउन दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। एक परिवार का सहारा छिन गया है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण हाइवे पर चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।”


●घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!