[smartslider3 slider="2"]

सिविल बार चुनाव 2026: डा.बीरेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष,कांति भूषण सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष व आशुतोष कुमार मिश्र महामंत्री निर्वाचित

Connect With Social Media

चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव 2026 का परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित कर दिया गया। इस बार कुल 2008 मत पड़े, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक हैं। रिकॉर्ड मतदान ने चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया। मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। सुबह से ही बार परिसर में अधिवक्ताओं की भारी भीड़ और गहमागहमी का माहौल बना रहा।

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव

रिकॉर्ड 2008 मतों के साथ ऐतिहासिक मतदान,


मतगणना चरणबद्ध ढंग से की गई और हर चरण के साथ प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होती गई। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।
अध्यक्ष पद पर डा. बीरेन्द्र प्रताप सिंह की प्रचंड जीत
अध्यक्ष पद पर डा. बीरेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने 1141 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार सिंह एडवोकेट को 729 मत तथा सुरेंद्र सिंह एडवोकेट को 90 मत मिले। डा. सिंह ने 412 मतों के भारी अंतर से विजय हासिल की।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कांति भूषण सिंह विजयी
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में कांति भूषण सिंह एडवोकेट को 999 मत मिले। अनिल मौर्य एडवोकेट को 839 तथा अनिल कुमार एडवोकेट को 818 मत प्राप्त हुए। कांति भूषण सिंह ने 160 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।


महामंत्री पद पर आशुतोष कुमार मिश्र की जीत
महामंत्री पद पर आशुतोष कुमार मिश्र एडवोकेट को 742 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी सत्य प्रकाश एडवोकेट को 449, अरुण मिश्रा एडवोकेट को 418 तथा संदीप कुमार यादव एडवोकेट को 369 मत मिले। आशुतोष कुमार मिश्र ने 293 मतों के अंतर से विजय हासिल की।


पूर्व उपाध्यक्ष रहे आशुतोष मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा और युवा अधिवक्ताओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। विजयी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए बार की गरिमा बनाए रखने और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “अधिवक्ता एकता जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!