[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में AAP का प्रदर्शन: राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Connect With Social Media

चंदौली:
जनपद चंदौली में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय चंदौली के माध्यम से सौंपा।


ज्ञापन में पार्टी पदाधिकारियों ने कथित “ट्रेड डील” (नीतिगत मुद्दे) को समाप्त करने तथा भारतीय जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और प्रतीकात्मक रूप से फाइल जलाकर अपनी नाराजगी जताई।


सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखेगी।
कार्यक्रम में रिजवान, सुलेमान, पेम, वीरेंद्र यादव, भरत यादव, भजनू चौहान, कल्लू चौहान, राजेश तिवारी, अशरफ, जहां आरा, जैबुनिशा अशरफी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!