[smartslider3 slider="2"]

मिशन शक्ति फेज 5: महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर चला विशेष जागरूकता अभियान

Connect With Social Media

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत एंटी-रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों, ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस से संपर्क करने और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन और सखी निवास—के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके अलावा महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध व प्रतितोष) अधिनियम-2013, दहेज निषेध अधिनियम-1961 (संशोधित 1986) तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम-1994 के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।
थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। पुलिस विभाग ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!