[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय के चकिया तिराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान, यातायात प्रभारी ने नियमों के पालन की अपील की

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर- मुगलसराय के चकिया तिराहे पर शनिवार को यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चार पहिया और दो पहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर आवश्यक कार्रवाई भी की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों से जरूरी कागजातों की जांच की और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और लोग सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं।


उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि बिना हेलमेट बाइक न चलाएं, ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) से बचें और सभी यातायात नियमों का पालन करें। वहीं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और वैध दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी गई।
यातायात प्रभारी ने कहा कि आगे भी ऐसे चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!