
वाराणसी का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं।
यह जानकारी उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर डाकघरों में गंगाजल की सुविधा भी उपलब्ध है। 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल मात्र 30 रुपये में खरीदी जा सकती है।
सोमनाथ मंदिर का प्रसाद ऐसे मंगाएं
पोस्टमास्टर जनरल के अनुसार, श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने भारतीय डाक विभाग के साथ समझौता कर श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके तहत कोई भी भक्त
मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला जूनागढ़, गुजरात-362268 के नाम ₹270 का ई-मनीऑर्डर भेजकर प्रसाद मंगा सकता है।
ई-मनीऑर्डर पर “प्रसाद के लिए बुकिंग” अवश्य लिखें। इसके बाद ट्रस्ट द्वारा लगभग 400 ग्राम प्रसाद स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा। इस पैकेट में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की शामिल रहेगी।
काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद भी उपलब्ध
इसी तरह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी का प्रसाद भी स्पीड पोस्ट से देशभर में भेजा जा रहा है। इसके लिए श्रद्धालु प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम ₹251 का ई-मनीऑर्डर भेज सकते हैं। ई-मनीऑर्डर मिलते ही डाक विभाग स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रसाद भेज देगा।
इस प्रसाद किट में ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, शिव चालीसा, 108 दानों की रुद्राक्ष माला, बेलपत्र, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा-मिश्री का पैकेट और माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि वाला सिक्का शामिल रहेगा।
मोबाइल पर मिलेगी स्पीड पोस्ट की जानकारी
डाक विभाग ने भक्तों की सुविधा के लिए एसएमएस अलर्ट की व्यवस्था भी की है। ई-मनीऑर्डर भेजते समय श्रद्धालुओं को अपना पूरा पता, पिनकोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा, ताकि स्पीड पोस्ट का विवरण उन्हें मोबाइल पर मिल सके।
महाशिवरात्रि के अवसर पर डाक विभाग की यह पहल उन श्रद्धालुओं के लिए खास राहत लेकर आई है, जो दूर रहने के कारण मंदिर नहीं जा पाते, लेकिन घर बैठे ही भगवान शिव का प्रसाद और आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं।