[smartslider3 slider="2"]

साइबर अपराध नियंत्रण में नंबर 1 बना चन्दौली जनपद

Connect With Social Media

चन्दौली: जनपद चन्दौली पुलिस ने साइबर अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चंद्रशेखर (आईपीएस) के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर सेल ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर 86.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

जनवरी 2026 में जिले में साइबर अपराध से जुड़ी कुल 333 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें लगभग ₹60,11,000 की धोखाधड़ी सामने आई। साइबर सेल की त्वरित, प्रभावी और तकनीकी कार्रवाई के चलते ₹52,12,000 की धनराशि समय रहते संबंधित बैंकों में होल्ड/लीन कराकर सुरक्षित करा ली गई, जिससे पीड़ितों को बड़ी राहत मिली।

यह उपलब्धि साइबर सेल की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और आमजन के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी।


पुलिस की अपील:
जनपद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।
जनपद चन्दौली पुलिस साइबर अपराध के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाकर जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!