
चंदौली- खबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से है जहां हिनौली गांव स्थित सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में विगत महीने छात्र-छात्राओ से चंदा वसूलने को लेकर अभिभावकों द्वारा की गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए चंदौली जिले के डीआईओएस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों पक्षो को अपने कार्यालय बुलाया। जहां दोनों पक्षो को सुनने के बाद जब कार्रवाई की बात आई तो सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल प्रबंधन के अपनी गलती स्वीकारी और अभिभावकों से क्षमा याचना करते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न दोहराए जाने का वादा किया।

मामला सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल का है जहां विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र छात्राओं से फैटी फेटे,लकी ड्रा के नाम पर जबरिया चंदा उगाही की शिकायत अभिभावकों ने चन्दौली के जिला विद्यालय निरीक्षक से की थी।मामले को संज्ञान लेते हुए डीआईओएस ने 13 फरवरी को दोनो पक्षो को अपने कार्यालय में बुलाया।इस संबंध में शिकायतकर्ता विकास शर्मा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के साथ उनकी और अभिभावकों की लंबी वार्ता हुई जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकारते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराए जाने की बात कही जिसके बाद मामला समाप्त हुआ।