[smartslider3 slider="2"]

कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे से उठा धुआं,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Connect With Social Media

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) लाइन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोयला लदी एक मालगाड़ी के डिब्बे से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया और तत्काल कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया।
सूचना पर सक्रिय हुई रेलवे टीम ने सावधानी बरतते हुए संबंधित डिब्बे को जंक्शन के डाउन यार्ड में लाया। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद धुएं और संभावित आग पर काबू पा लिया। स्थिति सामान्य होने के बाद मालगाड़ी के रैक को आगे के गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि झारखंड से हरदुआगंज जा रही यह कोयला लदी मालगाड़ी शुक्रवार दोपहर जैसे ही न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के समीप पहुंची, तभी एक बोगी से धुआं उठता दिखाई दिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

दरअसल खदान से कोयल लोडिंग के दौरान गर्म होता है जिसे पानी से ठंडा कर आगे रवाना किया जाता है बावजूद इसके निचले हिस्से में कोयला पानी के संपर्क में नही आता और कुछ समय बाद ये आग का रूप ले लेता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!