[smartslider3 slider="2"]

शराब तस्करी का भंडाफोड़: महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार, 506 लीटर अवैध शराब बरामद

Connect With Social Media

डीडीयू नगर। डीडीयू रेल मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन के पास आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी से अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 506 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 27 हजार 645 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई है।
प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि डीएफसीसीआईएल लाइन पर चल रही मालगाड़ी के जरिए कुछ लोग शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास, प्रधान आरक्षी शेख अस्फुद्दीन सिद्दीकी, प्रधान आरक्षी सरफराज अहमद हुसैन, प्रधान आरक्षी रमाशंकर सिंह, आरक्षी शैलेश कुमार और आरक्षी अभिमन्यु सिंह की टीम मौके पर पहुंची और चेकिंग शुरू की।


चेकिंग के दौरान टीम ने मालगाड़ी से 16 बोरे और 2 बैग में भरकर ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद की और मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के दौरान करीब 2 लाख 26 हजार 823 रुपये मूल्य की 466 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 से एक महिला को भी 40 लीटर टनाका देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह झारखंड से शराब लेकर आ रही थी।
समस्त कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कुल 506 लीटर अवैध शराब बरामद होने की पुष्टि हुई, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 27 हजार 645 रुपये आंकी गई है। आरपीएफ ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!