[smartslider3 slider="2"]

चंदौली सिविल बार चुनाव: मतदान शुरू, अध्यक्ष-महामंत्री पदों पर कड़ा मुकाबला; 4016 अधिवक्ता करेंगे मतदान

Connect With Social Media

चंदौली जिले के प्रतिष्ठित सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को सदर कचहरी परिसर में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और परिसर में मतदान के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
चुनाव समिति के कपिलदेव सिंह और चंद्रमौलि उपाध्याय ने बताया कि इस बार कुल 4016 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1323 आजीवन सदस्य और 2693 वार्षिक सदस्य शामिल हैं। मतदान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आजीवन और वार्षिक सदस्यों के लिए अलग-अलग टेबल बनाए गए हैं, जिससे प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित रहे।
अध्यक्ष और महामंत्री पद पर त्रिकोणीय व बहुकोणीय मुकाबला
अध्यक्ष पद के लिए डॉ. वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और मनोज कुमार सिंह के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं महामंत्री के एक पद के लिए आशुतोष कुमार मिश्र, संदीप कुमार यादव, सत्यप्रकाश और अरुण मिश्रा चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर सक्रिय नजर आए।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम


चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सिविल बार परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। परिसर में प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी, जनसंपर्क और पर्चे बांटने का सिलसिला भी चलता रहा, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी बना रहा।
शाम तक मतदान, देर रात परिणाम संभव
चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान प्रक्रिया शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। पहचान के लिए केवल बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी (Certificate of Practice) को ही मान्य किया गया है।
मतगणना देर रात तक चलने की संभावना है, जिसके बाद चुनाव समिति विजयी प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा करेगी। पूरे जिले के अधिवक्ताओं की नजर इस चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई

Leave a Comment

error: Content is protected !!