[smartslider3 slider="2"]

कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ’ पदयात्रा,भाजपा सरकार को बताया मजदूर किसान विरोधी

Connect With Social Media

चंदौली। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक के बाद पार्टी ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया। इसके तहत पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क से नवहीं गांव तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा नवहीं गांव पहुंचकर चौपाल में तब्दील हो गई, जहां कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद किया। यात्रा के दौरान रास्ते भर स्थानीय लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।


पदयात्रा में कांग्रेस के पर्यवेक्षक और पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मजदूरों, किसानों और नौजवानों के हितों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के संसाधनों पर कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों का कब्जा करवा दिया है और कांग्रेस सरकार में गरीबों के लिए बनाई गई मनरेगा सहित कई योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है।


प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि सरकार की नीतियों का असर आम जनता पर पड़ रहा है और मजदूर-किसानों की स्थिति लगातार कठिन होती जा रही है। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों का उल्लेख करते हुए भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला और कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियां आम लोगों के हित में नहीं हैं।


जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, मजदूर और आम व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि मनरेगा कानून को कमजोर या समाप्त किया गया तो ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और असंतोष बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा सुदूर क्षेत्रों में गरीबों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।


पदयात्रा और चौपाल कार्यक्रम में शिवेंद्र मिश्रा, मधु राय, विजय त्रिपाठी, डॉ. राम आधार जोसफ, तौफिक खान, गंगा प्रसाद, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय और सतीश बिंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!