[smartslider3 slider="2"]

नो वेंडिंग जोन में खुलेआम सामान बेचते हैं वेन्डर,सुरक्षा एजेंसियां मौन

Connect With Social Media

डीडीयू जंक्शन- पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू प्लेटफार्म पर वेंडरों द्वारा प्रतिबंधित पीली रेखा के पार जाकर सामान बेचना आम बात है। इन वेंडरों को नियम उलंघन करने की कमर्शियल व सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खुली छूट मिलती है।

दरअसल रेलवे के नियम कहते है कि पीली पट्टी को रेल ट्रैक से सुरक्षित  दूरी यानी सेफ जोन का मार्क लगाया जाता है। इस पीली पट्टी को पार करके कोई भी सामान बेचना गैर कानूनी है और इसमें सजा व जुर्माना का प्रावधान है लेकिन डीडीयू जँ पर यह नजारा खुलेआम देखा जा रहा है।

आपको बतादे कि जंक्शन पर फल खोमचे से लेकर मिसलिनीअस आइटम तक ट्रेन के बोगियों तक बेची जा रही है यहां तक कि ये वेन्डर ट्रेन के कोच के भीतर भी घुस कर खाद्य सामग्री व अन्य वस्तुए बेचते नजर आते है।खबरों के बाद आरपीएफ द्वारा एक दो वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई कर के दायित्वों की इतिश्री कर दी जाती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!