[smartslider3 slider="2"]

चंद्रप्रभा गड़ई नदी की खुदाई का रास्ता साफ, टेंडर प्रक्रिया पूरी

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर-(अशोक कुमार जायसवाल)- चंद्रप्रभा और गढ़ई नदी की खुदाई को लेकर लंबे समय से चल रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग के बाद अब दोनों नदियों की खुदाई के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले महीने से कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।


शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी की चौड़ाई, खुदाई के मानक और बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और किसानों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों आई बाढ़ से क्षेत्र के हजारों एकड़ खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने किसानों के हित में सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात कर चंद्रप्रभा और गढ़ई नदी की खुदाई व चौड़ीकरण की मांग रखी थी।


उन्होंने कहा कि दोनों नदियों में वर्षों से सिल्ट जमा होने और चौड़ाई कम होने के कारण जलनिकासी बाधित हो रही थी, जिससे हर वर्ष बाढ़ की स्थिति बन जाती थी और फसलों को नुकसान होता था। अब प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम में एडीएम, एक्सईएन, संबंधित
विभागों के अधिकारी और तीनों एसडीएम शामिल रहे, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्य की रूपरेखा का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि नदी की खुदाई तय मानकों के अनुसार हो, सड़क की चौड़ाई और मजबूती सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।


राणा प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्य पूरा होने से बाढ़ की समस्या में कमी आएगी, सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी और किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने कहा कि किसान हित के इस मुद्दे पर आगे भी प्रशासन के साथ मिलकर काम किया

Leave a Comment

error: Content is protected !!