[smartslider3 slider="2"]

चन्दौली के डॉ.अभिमन्यु करेंगे ऑक्सफोर्ड व ब्रिटिश संसद में प्रतिनिधित्व

Connect With Social Media

चंदौली- जनपद के मुगलसराय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें University of Oxford और British Parliament की ओर से लंदन में आयोजित होने वाली ‘होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026’ में विशिष्ट डेलीगेट के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 10 अप्रैल 2026 को ब्रिटिश संसद परिसर में आयोजित होगा, जहां दुनिया भर के चिकित्सक, शोधकर्ता और नीति-निर्माता एक मंच पर जुटेंगे।
यह आमंत्रण ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के Merton College की वरिष्ठ अकादमिक Dr Nikita Vaid (MBE) द्वारा भेजा गया है।

डॉ. अभिमन्यु पांडेय को होम्योपैथिक मेडिसिन के क्षेत्र में उनके शोध, सेवा और नवाचारों के लिए यह सम्मान मिला है। विशेष रूप से अर्थराइटिस और ऑटो-इम्यून बीमारियों के उपचार व अध्ययन में उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।
सम्मेलन के दौरान डॉ. पांडेय वैश्विक स्वास्थ्य नीति और समग्र चिकित्सा पद्धतियों पर अपने विचार साझा करेंगे। इस अवसर पर वे ब्रिटेन की सांसद Shivani Raja, Baroness Verma और Lord Raval सहित कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों व नीति-निर्माताओं के साथ मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी सचिवालय और इंडिया ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप (APPG) का सहयोग प्राप्त है। इसे भारत-ब्रिटेन के बीच चिकित्सा, शोध और शिक्षा सहयोग को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।

अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अभिमन्यु पांडेय ने कहा कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश संसद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से आमंत्रण मिलना किसी भी चिकित्सक के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक मंच पर वे भारतीय चिकित्सा परंपरा, काशी की ज्ञान-संस्कृति और आधुनिक शोध के समन्वय को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।
चंदौली जनपद के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय मानी जा रही है। स्थानीय चिकित्सक समुदाय और जनप्रतिनिधियों ने डॉ. पांडेय को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और अंतरराष्ट्रीय संवाद से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं और शोध को नई प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!