
चन्दौली- ये नजारा अलीनगर क्षेत्र का है जहाँ चकिया तिराहा से गोधना मोड़ तक 4 लेन सड़क के बीच के डिवाइडर पर पीडब्ल्यूडी द्वारा शो-प्लांट लगा रहा है जैसे यूपी में दुबई का नजारा दिखाने की मंशा हो। इसे कहते है पूत के पाव पालने में दिखना । बिना पुरानी सड़क की हटाये केवल उपर से मिट्टी डालकर लगाए गए प्लांट अब गिरने और मुरझाने लगे हैं। समुचित जल व रखरखाव के बिना गर्मी शुरू होने से पहले ही मुरझाने लगे है। शरद ऋतु में जब रखरखाव में लापरवाही है तो जब भीषण गर्मी पड़ेगी तब क्या होगा।

आपको बतादे कि पीडीडीयू नगर से पड़ाव व चकिया तिराहे से गोधना बाईपास तक सड़क के डिवाइडर पर खजूर के शो प्लांट लगाए जा रहे है। हालांकि विभाग इनके रखरखाव का दावा तो करता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।