[smartslider3 slider="2"]

यूनियन बैंक आरसेटी में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण में युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

Connect With Social Media

चंदौली:स्वरोजगार को बढ़ावा देने और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा विशेष कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) सुनील कुमार भगत एवं डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (डीडीएम) बिजेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

70 निःशुल्क प्रशिक्षणों की दी जानकारी


कार्यक्रम के दौरान एलडीएम सुनील कुमार भगत और डीडीएम बिजेंद्र कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ कार्य करने पर किसान एवं युवा सफल उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने, आत्मनिर्भर बनने तथा बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान की निदेशक स्मिता वर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि आरसेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की सलाह दी।
फैकल्टी सदस्य अमरेश कुमार सिंह और राहुल सिंह ने आरसेटी द्वारा संचालित 70 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इनमें एसी मरम्मत, मोबाइल फोन मरम्मत, मशरूम उत्पादन, जूट बैग निर्माण, टेडी बियर निर्माण सहित कई रोजगारपरक प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फाटक शाखा से संपर्क कर सकते हैं या 7905541901 एवं 6307474625 पर फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। प्रशिक्षुओं ने स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित

Leave a Comment

error: Content is protected !!