
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर- मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत कृष्ण पैलेस लॉन में हुई उचक्कगिरी की घटना के मामले में कोतवाली पुलिस ने आज मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थी द्वारा कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र में एक मंगलसूत्र और 20 हजार नकद चोरी होने की बात लिखी गई है।

पुलिस के अनुसार गत 10 फरवरी को उचक्कग्गिरी होने की बात बताई गई जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की
