
चन्दौली बबुरी स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को बाल मेला (विंटर कार्निवल) एवं साइंस एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और अभिभावकों व आगंतुकों की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक (एम.डी.) ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए व्यंजन, मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और फलों के आकर्षक स्टॉल लगाए। बच्चों की मेहनत और सृजनात्मकता से सजे स्टॉल अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। नन्हे विद्यार्थियों द्वारा तैयार स्वादिष्ट व्यंजनों की सभी ने सराहना की।
साथ ही आयोजित साइंस एग्जीबिशन में छात्रों ने ज्वालामुखी (वोल्केनो), सोलर सिस्टम समेत कई विज्ञान आधारित मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक भाषा में समझाया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। इस प्रदर्शनी ने बच्चों की वैज्ञानिक समझ और नवाचार क्षमता को उजागर किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल विभा सिंह, वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। विद्यालय आगे भी इस तरह के रचनात्मक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता