[smartslider3 slider="2"]

राजनैतिक भेट चढ़ गयी हिन्दवारी कि पुलिया,जान हथेली में रख कर करते है पुलिया पार

Connect With Social Media

चन्दौली- पूर्व बसपा विधायक व वर्तमान भाजपा में कदम रखे बबन सिंह चौहान के पैतृक गाव  नियामताबाद ब्लॉक के अंतर्गत  हिंदवारी काफी समय से उपेक्षा के दंश झेल रही है। इसे राजनैतिक द्वेष कहे या इच्छाशक्ति की कमी मगर समग्र विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार में इस गाँव के वाशिन्दों के प्रति सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। तस्वीरे गाव के बड़े नहर मार्ग का है एक हिस्सा टूट गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क का क्षतिग्रस्त हिस्सा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बन गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात और लगातार आवागमन के दबाव से मार्ग पहले से ही खराब था और अब यह और जर्जर हो गया है। इससे फिसलन और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और किसान इस मार्ग से गुजरने में सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय निवासी गजेंद्र चौहान, संदीप चौहान, विजय चौहान, बृजेश, संतोष कुमार और सुनील कुमार ने प्रशासन से नहर मार्ग की जल्द मरम्मत की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्राम प्रधान संदीप सिंह ने बताया कि नहर कई दिनों से जर्जर स्थिति में थी। ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों और जल विभाग को सूचित किया गया था। लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!