[smartslider3 slider="2"]

वरिष्ठ वितरक के पिता के निधन पर अखबार विक्रेता संघ की शोक सभा

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से स्थानीय अखबार सेंटर पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया।
शोक सभा में वरिष्ठ अखबार वितरक सुनील नेता के पिता, पराहूपुर निवासी भोला प्रसाद (80 वर्ष) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने बताया कि भोला प्रसाद लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे और वाराणसी में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।
इस अवसर पर भागवत नारायण चौरसिया, विजय जायसवाल, अमित कुमार शर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, मदन यादव, कयामुद्दीन अंसारी, राहुल कुमार, सनी निगम तथा मोहम्मद सूफी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!