[smartslider3 slider="2"]

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक, 13 फरवरी को 15 किमी पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा

Connect With Social Media

मुगलसराय। शहर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में 13 फरवरी 2026 को “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” के तहत जनपद में प्रस्तावित 15 किलोमीटर की पदयात्रा के कार्यक्रम की रूपरेखा, रूट तय करने तथा इसके सफल आयोजन को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. जी.के. पांडेय को पुनः कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसजनों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि मनरेगा

कानून केवल रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि गांवों और देश के विकास का एक मजबूत आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मनरेगा कानून में बदलाव कर गरीबों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है और योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम बदलकर उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन इस मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।


उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को चंदौली में होने वाली 15 किलोमीटर की पदयात्रा में मुगलसराय से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, डॉ. जी.के. पांडेय, ऋषि दयाल, संजय जायसवाल, ट्रीजा एलियट, तारिक अब्बास, हेलेन पैट्रिक, नवीन पांडेय, मुकीम खान, साबिर राइन, उमेश चौहान, मुन्नी पटेल, रमेश पांडेय, कन्हैया मोदनवाल, सोनी कुरैशी, रूपेश चौहान, जितेंद्र गुप्ता, मनोज जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन तारिक अब्बास ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!