
मुग़लसराय-(महेन्द्र प्रजापति) पीडीडीयू नगर विधानसभा क्षेत्र में ठेकेदार ने 200 मीटर सड़क ही कर ली चोरी ये सुनकर अटपटा लग रहा होगा लेकिन ये सही भी है। तस्वीरों में देख रहे होंगे डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय केंद्रीय मंत्री व विधायक रमेश जायसवाल के कार्यकाल में ये शिलान्यास हुआ। लेकिन क्या ये सड़क बनी और बनी भी तो कितनी बनी,कैसी गुणवत्ता है ये जानने की जहमत न विधायक ने उठाई न ही पीडब्लूडी के अधिकारियों ने।

● दरअसल ये डीजल कालोनी की रेल बाउंड्रीवाल है जहा से जफरपुर तक सड़क बनाने के लिए शिलान्यास का शिलापट्ट लगा दिया गया। यह सड़क कब्रिस्तान तक सीसी रोड और उसके आगे पिच रोड का टेंडर हुआ लेकिन यह कार्य शिलापट्ट से करीब 200 मीटर आगे से कार्य शुरू किया गया।सड़क बने एक अरसा बीत गया लेकिन यह सड़क कुछ दूर तक वैसे ही छोड़ दी गयी। बड़े बड़े गड्ढे में गिर कर वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं वही इरिक्शा पलट जाने की घटना आम हो गयी है। इस संबंध ने समग्र विकास का दावा करने वाले विधायक प्रतिनिधि को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोरा आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नही हुआ।