[smartslider3 slider="2"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Connect With Social Media

पीडीडीयू नगर।  (अशोक कुमार जायसवाल) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नगर के परमार कटरा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ता पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड क्षेत्र में उस स्थल पर भी पहुंचे, जहां उनका पार्थिव शरीर मिला था। खंभा संख्या 673/1278 पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, तब पंडित जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत संपूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने लखनऊ में स्थापित पंडित जी की प्रतिमा को ‘प्रेरणा स्थल’ का नाम दिए जाने पर सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।


भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि पंडित जी का मानना था कि भोजन से लेकर विचारों तक आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र को विश्व में सम्मानजनक स्थान दिला सकती है। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में सतीश चौहान, सुनील श्रीवास्तव, प्रियंका तिवारी, मनोज जायसवाल, महेंद्र पटेल, जय किशन, रमेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, विभूति जायसवाल, चंदेश्वर जायसवाल, धीरज चौहान, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, राजीव, डब्बा तिवारी, डॉ. विजय मिश्रा, भानु तिवारी, विकेश, दीपू, अजय गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!