[smartslider3 slider="2"]

धानापुर पुलिस की बड़ी सफलता: छह गुमशुदा मोबाइल बरामद मालिकों को सौंपे

Connect With Social Media

चंदौली (धर्मेंद्रप्र प्रजापति) धानापुर । स्थानीय पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए छह गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 1 लाख 16 हजार 500 रुपये आंकी गई है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगे के निर्देश पर चलाया गया।
गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जारी निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्रीमती स्नेहा तिवारी के निर्देशन में धानापुर थाना पुलिस सक्रिय रही। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में थाना धानापुर के सीसीटीएनएस कार्यालय द्वारा गुम हुए मोबाइलों की लगातार निगरानी की जा रही थी।
तकनीकी सर्विलांस के दौरान ट्रेस हुए मोबाइलों को विभिन्न माध्यमों से थाना परिसर में प्राप्त किया गया। बरामद छह मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के बताए जा रहे हैं। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने थाना परिसर में सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।
अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने चंदौली पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें, जिससे समय रहते बरामदगी की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!