[smartslider3 slider="2"]

पैर फिसलने से तालाब में गिरी 65 वर्षीय महिला,तलाश में जुटी पुलिस

Connect With Social Media

चंदौली। जनपद के नियमताबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत धरना ग्राम सभा में मंगलवार को एक 65 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान कलावती देवी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलावती देवी शौच के लिए गांव के ही एक तालाब के पास गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गईं, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई।

काफी देर तक जब कलावती देवी घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब के पास उनकी चप्पल मिलने पर अनहोनी की आशंका जताई गई।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और गोताखोर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव तालाब से बाहर निकाला गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज अजय यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूबने का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है और घटना की जांच जारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!