[smartslider3 slider="2"]

बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया गौतस्कर

Connect With Social Media

चन्दौली- बलुआ पुलिस ने सराय ग्राम के समीप टेढ़ी पुलिया से 25 हजार के इनामिया गणेश उर्फ कंसी को गिरफ्तार कर लिया है।जिसके पास से एक अदद अवैध असलहा व एक कारतूस भी मिले हैं।इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त गणेश धीना के करजरा गाव का रहने वाला है और अंतरप्रांतीय गौतस्कर है।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त गणेश द्वारा बताया गया कि वह लोगों को धमकाने व धौंस जमाने तथा गोतस्करी के दौरान सुरक्षा हेतु अवैध असलहा व कारतूस अपने पास रखता था। उक्त अवैध असलहा व कारतूस उसने बिहार में एक अज्ञात व्यक्ति से बिना किसी कागजात के खरीदा था। बहरहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!