
चन्दौली- खबर धीना थाना क्षेत्र से है जहां गत फरवरी को अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने व 4 वर्ष की बच्ची के साथ आत्महत्या के लिए उस्काने के आरोप में उसके पति बैरी खुर्द गाव निवासी शुक्खू बिन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुक्खू की गिरफ्तारी बैरी कला पुलिया के समीप से हुई। बतादे कि गत 7 फरवरी को रेल ट्रैक पर 4 साल की बच्ची के साथ एक महिला की ट्रेन के सामने कूद कर जान देने की घटना हुई थी। जिसमे पुलिस ने जांच के दौरान उसके पति को ही उस्काने का दोषी पाया और जेल भेज दिया।