
अलीनगर(चन्दौली)-शासन स्तर पर नामित विद्यालय के नामित छात्र-छात्राओं के लिए एक अलीनगर थाना परिसर में एक पखवाड़ा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम, थाने के अभिलेख व कानून आदि के बारे में पाठशाला के माध्यम से जागरूक करने का काम पुलिस द्वारा किया गया।
बताया जाता है कि शासन द्वारा नामित एलबीएस पीजी कॉलेज नियामताबाद के चयनित एक दर्जन छात्र-छात्राओं को 28 जनवरी से 28 फरवरी तक पुलिस के नियम कानून के बारे में पाठशाला लगाकर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत बढ़ते अपराध साइबर के रोकथाम, थाने में उपस्थित अभिलेखों की जानकारी, पुलिस के नियम कानून के साथ ही अपराध रोकने के प्रति पाठशाला के माध्यम से जागरूक करने का काम किया जा रहा है। पाठशाला लगाने वाले एसएसआई बृजेश सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर प्रदेश के प्रत्येक थाने पर चयनित विद्यालय और छात्र-छात्राओं को बढ़ते अपराध के रोकथाम के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि नई उम्र के युवा इसके लिए जागरूक होकर स्वयं लोगों को जागरूक करने का काम करें। ताकि लगातार बढ़ते अपराध पर लगाम लग सके। बताया कि यह पाठशाला 28 जनवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को समाप्त होगा। इसके प्रति युवाओं का रुझान भी बढ़ रहा है। जिन छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह छात्र-छात्राएं विद्यालय सहित आम लोगों को भी यह जानकारी देने का काम करेंगे। ताकि जानकारी के अभाव में भोली भाली जनता किसी के बहकावे या किसी अपराध की आग में न जल सके।