[smartslider3 slider="2"]

चंदासी कोल मंडी: सड़क पर खड़ी ट्रकें बन रही दुर्घटना का कारण

Connect With Social Media

मुगलसराय- (महेन्द्र प्रजापति)- कोतवाली अंतर्गत एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी चंदासी में सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़ी ट्रकों की कतार दुर्घटना का कारण बन रही है।आलम यह है कि मंडी में सर्विस लेन ट्रकों से भरी पड़ी है साथ ही सिक्स लेन पर दोनों तरफ एक-एक लेन पर ट्रको की लंबी कतार लगी हुई है। ऐसे में सड़क पर आये दिन हो रही दुर्घटनाओ पर अंकुश नही पा रहा है।इस तरफ न यातायात विभाग की नजर है और ना ही परिवहन विभाग की।


बतादे कि इस कोयला मंडी में कई प्रदेशों से कोयला लेकर सैकड़ो ट्रके आती है लेकिन मंडी के भीतर खराब सड़को की वजह से अपनी ट्रको को मुख्य सड़क पर ही लगा देते हैं।धूल व प्रदूषण के लिए जानी जाने वाली इस कोयला मंडी में उड़ रहे धूल के गुबार में अक्सर चालकों को आगे खड़ी ट्रके नहीं दिखती है और वे पीछे से जाकर टकरा जाते हैं। प्रशासन शिथिल रवैये के चलते मंडी में आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!