
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वारण्टी व वांछित अभियुक्तो की धर पकड़ व गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बबुरी थाने के दो वारंटी कल्पू बियार पुत्र सरजू व मुन्ना बियार उर्फ कृष्णानन्द पुत्र कल्पू बियार निवासी बिन्दपुरवा गौरी थाना बबुरी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार दोनो के विरुद्ध 2019 में मुकदमा दर्ज था जिसमे न्यायालय द्वारा नॉन बेलेबल वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।