
चंदौली- जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक मंजर देखने को मिला।अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेडवा के समीप एनएच-19 पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने चारपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक वाहन को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे का दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई और चीख-पुकार मच गई।
●
घटना के समय चारपहिया वाहन में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. शैलेश समेत अन्य लोग सवार थे, जो इस भीषण हादसे में बाल-बाल बच गए।

●सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी सवारों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
●हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
