
पीडीडीयू नगर (चन्दौली)- नगर की ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात कर्मी सुबह से शाम तक पसीना बहाते दिखते है।बावजूद इसके मित्र पुलिस का जज्बा बरकार रहता है।ऐसा ही नजारा नगर के वीआईपी गेट पर देखने को मिला जब एक दिव्यांग अपने ट्राई साइकिल से सड़क पार करना चाह रहा था लेकिन व्यस्त ट्रैफिक में वह काफी देर डिवाइडर पर खड़ा रहा।उसने ट्राइसाइकिल से उतर कर वाहनों को हाथ देना शुरू किया लेकिन ट्रैफिक रुकने का नाम नही ले रहा था। इसी बीच पिकेट पर तैनात टीएसआई अंचित चौधरी की नजर उस पर गयी और उन्होंने बिना देर किए दिव्यांग को सड़क पार कराया। पुलिस का ऐसा चेहरा देख कर दिव्यांग काफी खुश दिखा वही उसके भीतर अच्छी और मददगार पुलिस का भरोसा भी दिखा।