
अलीनगर (धर्मेंद्र प्रजापति )
क्षेत्र के कोरी गांव स्थित रविदास पार्क में रविवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विक्की प्रधान के सौजन्य से समाजसेवी सन्नी यादव ने लगभग 600 बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को अंगवस्त्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सन्नी यादव ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा परोपकार है। उनके आशीर्वाद और अनुभव से ही समाज को सही दिशा मिलती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदूलाल, जितेंद्र कुमार, पंकज यादव, डमरु यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही और पूरे उत्साह के साथ बुजुर्गों का सम्मान किया