[smartslider3 slider="2"]

23करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा धरहरा का पहला स्टेडियम,खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Connect With Social Media

चंदौली। (अशोक कुमार जायसवाल) जिले के खिलाड़ियों के लिए बहुप्रतीक्षित पहला स्टेडियम अब धरहरा गांव (सकलडीहा ब्लॉक) में बनने की दिशा में उम्मीदें फिर से मजबूत हो गई हैं। वर्ष 2019–20 से इस स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते काम बीच में ही रुक गया। अब प्रदेश सरकार की ओर से हर जिले में एक बड़ा और हर ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा के बाद इस परियोजना को नई गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्तावित स्टेडियम पर लगभग 23.86 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है।
धरहरा में बनने वाला यह स्टेडियम चंदौली के खिलाड़ियों के लिए लंबे समय से एक बड़े सपने की तरह है। स्थानीय खेल प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता नंद जी ने बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने विभिन्न खेल संस्थाओं के साथ मिलकर स्टेडियम निर्माण के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। उन्होंने इसे अपने जीवन का भावनात्मक और यादगार अभियान बताया।
नंद जी के अनुसार पिछले वर्ष उन्होंने करीब 4.5 किलोमीटर तक दंडवत लेटकर जीटी रोड होते हुए विधायक रमेश जायसवाल को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया गया। कुंडलिया में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। हालांकि भूमि पूजन और घोषणाओं के बावजूद अब तक धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे खिलाड़ियों में निराशा भी है।
उन्होंने कहा कि कई बार फंड आने और काम शुरू होने की बातें सुनने को मिलीं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। इसके बावजूद स्थानीय खिलाड़ी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि जैसे सूर्यास्त के बाद सूर्योदय होता है, वैसे ही एक दिन धरहरा में स्टेडियम का सपना भी जरूर पूरा होगा और चंदौली के खिलाड़ी बेहतर सुविधाओं के साथ जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!