[smartslider3 slider="2"]

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया रोड जाम

Connect With Social Media

चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के भुजहुआ गांव निवासी 30 वर्षीय सोहन अपनी भाभी को साइकिल से लेकर बाजार जा रहा था। इसी दौरान शाहूपुरी स्थित एनडीआरएफ कार्यालय के समीप वह सड़क किनारे रुककर अपनी भाभी से बात करने लगा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (नंबर: UP 50 BT 8599) ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं।


घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम हटवाने का प्रयास किया।

मृतक का फाइल फोटो


घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि परिजनों से तहरीर ली जा रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि मृतक सोहन वेल्डिंग का काम करता था और किसी काम से शाहूपुरी से पड़ाव की ओर जा रहा था। वह अपने पीछे चार बेटियां छोड़ गया है, जिनकी उम्र लगभग 10 वर्ष, 8 वर्ष, 4 वर्ष और 6 माह बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल

Leave a Comment

error: Content is protected !!